सोशल मीडिया पर इन दिनों अश्लील वीडियोज़ की इतना भरमार है कि जब भी सोशल मीडिया खोलो आंखों के सामने अश्लीलता शुरू हो जाती है। कई लोग ऐसे होते हैं जो वायरल होने के लिए अश्लीलता का सहारा लेते हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि लोग सिंपल और साधारण डांस के वीडियो पसंद नहीं करते, इसलिए अश्लीता करनी पड़ती है लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिल गद-गद हो जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में कपल किसी फक्शन में डांस कर रहा है। ‘तुमसे मिले दिल में उठा दर्द जरा सा’ गाने पर कपल के डांस को कई लोग दूर खड़े होकर देख रहे हैं। कपल के डांस को देखकर लोगों का कहना है कि इसे कहते हैं मर्यादा में रहकर एन्जॉय करना। कपल के डांस को देखने के बाद वहां मौजूद कई लोगों ने पैसों की बारिश कर दी। कपल के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
लोगों ने कपल के डांस की खूब तारीफ की

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1812093375043993612?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1812093375043993612%7Ctwgr%5Ee55500f2643c8d0fee1f0e2ad3b1b9d3d542a832%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fviral-video-of-couple-dancing-in-function-this-is-dancing-with-limits-2024-07-14-1060094


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। अधिकतर लोगों ने कपल के डांस की तारीफ की है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि किसी के ऊपर नोट उड़ाए जाने से भी मर्यादा भंग होती है। वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि मर्यादा, माहौल और अपनी सोच पर निर्भर करता है, इसमें वातावरण की अहम भूमिका होती है। वातावरण का मतलब परिवार, रिश्तेदार, दोस्त और वह समाज है, जिसके साथ उठना-बैठना होता है। एक ने लिखा कि सोशल मीडिया पर मैंने पहला ऐसा वीडियो देखा जो बेहद क्यूट लग रहा है। एक ने लिखा कि मुझे इन दोनों का डांस बेहद प्यारा लगा। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि डांस के दौरान किसी पर पैसे उड़ाना, एक घटिया काम है। पैसे उड़ाने वाले लोगों को मर्यादा सिखाए जाने की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि डांस करने वालों पर नोट उड़ाना कोई मर्यादा का काम है। एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि इंटरनेट पर फैली अश्लीलता के बीच इस तरह के साधारण डांस को देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031