धससीवां। धससीवां तहसील में आने वाले ग्राम बरौदा में 25 एकड़ बेशकीमती सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। कई सालों से कब्जा जमाए बैठे भू माफियाओं पर प्रशासन सख्त हो गया है। धरसींवा तहसीलदार जयेंद्र सिंह के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण को हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया। वहीं रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।
धरसींवा तहसीलदार जयेंद्र सिंह ने बताया कि, 12 से 15 लोगों ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद कब्जा मुक्त हुए 25 एकड़ शासकीय भूमि पर वन विभाग ने वृक्षारोपण करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहां कि यह कार्रवाई लगातार आगे चलती रहेगी।
अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजा गया था
धरसींवा तहसील में आने वाली शासकीय भूमि और अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का लगातार बुलडोजर चलने के बाद कब्जाधारी और भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, बरौदा में अतिक्रमणकारियों को शासकीय जमीन से कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग ने नोटिस दिया था। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नोटिस का कुछ भी जवाब नहीं दिया था। जिसके बाद बुलडोजर चल दिया गया है।
प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
शासकीय भूमि में किये गए अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद रहा। जमीन को अतिक्रमण मुक्त की कार्रवाई के दौरान कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए विधानसभा पुलिस के साथ राजस्व विभाग से पटवारी, कोटवार मौके पर मौजूद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30