अंबिकापुर। सरगुजा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक स्टील कारोबारी के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक युवक मंगलवार शाम से लापता था और बुधवार आज सुबह उसका शव जंगल के किनारे खड़ी एक कार में मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह घटना सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस और विभाग के आला अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अक्षत अग्रवाल के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर के मनेद्रगढ़ रोड निवासी और अंबिका स्टील के संचालक महेश केड़िया का पुत्र था। अक्षत का शव गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा जंगल में कार के अंदर मिला है। बताया जा रहा है कि अक्षत मंगलवार को पैसा रिकवरी के लिए निकला था, लेकिन शाम करीब 6:30 बजे से लापता हो गया और उसका फोन भी बंद आ रहा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि अक्षत की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और गांधीनगर थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30