छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नाले के पास बच्चों को गोलियों को जखीरा मिला है. तेलीबांधा इलाके के छोकरा नाले के पास बच्चों को AK-47 समेत कई अन्य बंदूक की 84 जिंदा कारतूस मिली है. गोलियों की भरमार के मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बच्चों के पास से सभी गोलियों को जब्त कर लिया गया है.
रायपुर में गोलियों का ‘जखीरा’
माला रायपुर के तेलीबांधा इलाके का है. यहां छोकरा नाले के पास मछली पकड़ने गए बच्चों को गोलियों को जखीरा मिला. इनमें AK-47 समेत अन्य बंदूक की 84 जिंदा कारतूस मिली है. साथ ही दो खाली कारतूस भी मिले हैं. पुलिस ने बच्चों से गोलियों का भरमार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुंडहर में ग्रैंड कैनयन होटल के सामने छोकरा नाला में कुछ मछली पकड़ने वाले बच्चों को एक बिनडोरी(पाउच) में एवं खुले हुए कुछ कारतूस छोकरानला के पानी में डूबे मिले. बच्चों ने इन्हें इकट्ठा करके उठा लिया. बाद पुलिस को जानकारी मिली, जिस पर जाकर उक्त कारतूस को बरामद कर जब्त कर लिया गया है. इसमें कुल 84 जिंदा कारतूस और दो खाली खोखा प्राप्त हुए हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031