अनुज शर्मा विधायक द्वारा साईं नगर जोरा के प्रतिनिधिमंडल को पंजाब केसरी भवन रोड से बालाजी कैंसर रिसर्च अस्पताल तक नई नाली निर्माण हेतु हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया l धरसीवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा के आवासीय कार्यालय में साईं नगर जोरा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा था, जिसमें प्रमुख रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर, संतोष शर्मा समिति के पूर्व सचिव, सुरेश सोनी समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष और छगनलाल साहू आदि कॉलोनी के जागरूक नागरिक जोरा क्षेत्र की 02 प्रमुख समस्याओं को लेकर विधायक के समक्ष समुचित समाधान हेतु निवेदन किए हैं l प्रतिनिधि मंडल के द्वारा प्रथम प्राथमिकता पर पंजाब केसरी भवन रोड से लेकर बालाजी कैंसर रिसर्च अस्पताल तक पक्की सड़क के दोनों तरफ की नई नाली निर्माण कराने हेतु अनुरोध किया गया जिस पर विधायक के द्वारा बहुत बढ़िया प्रतिउत्तर प्रतिनिधि मंडल को दिया गया कि इस गंभीर विषय पर पहले से ही संबंधित विभागों से विधायक की चर्चा हो चुकी है इसलिए इस क्षेत्र में नई नाली निर्माण अवश्य ही कराया जाएगा इसके अलावा दूसरा विषय जोरा बाजार के पास का प्राचीनतम शिव मंदिर में जोरा की पानी टंकी से नया नल कनेक्शन कराकर मंदिर में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति की बढ़िया व्यवस्था बनाने बाबत विधायक द्वारा ठोस आश्वासन दिया गया है

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031