मुंबई। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, उनके पैरों पर गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है, वो घर में अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे और उसी वक्त गलती से गोली चली और उनके पैरों में चोट आई। इस वक्त वह आईसीयू में हैं और उनका इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ, गोविंदा घर पर अकेले थे। वह बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को साफ कर रहे थे। तभी अचानक गलती से गोली चल गई और वो जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि गोविंदा ने पास में ही रह रहे अपने रिश्तेदारों को कॉल किया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। रिवाल्वर जब्त कर ली गई है। फिलहाल इस घटना को लेकर परिवार या करीबी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इस घटना से गोविंदा के फैंस काफी हैरान और परेशान हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30