रायपुर। राज्य सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ करा सकती है। ‘एक प्रदेश एक चुनाव’ के फामूर्ले पर काम कर रही विष्‍णु सरकार ने दोनों चुनाव एक साथ कराने के लिए आईएएस ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में पांच सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने राज्‍य सरकार को अपनी सिफारिश सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार कमेटी ने पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराए जाने की सिफारिश की है। कमेटी ने कहा कि इससे धन और पैसे की बचत के साथ ही विकास कार्यों में तेजी से होंगे। अभी दोनों चुनाव अलग-अलग कराए जा रहे हैं, इसके लिए आचार संहित भी दो बार लगाई जाती है। इससे विकास के काम प्रभावित होते हैं। दो बार चुनाव कराए जाने से मैन पॉवर भी ज्‍यादा लगता है। ऐसे में दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने से इन सब की बचत होगी।
ऐसे में संभव है कि राज्‍य में इस बार नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव एक साथ कराए जाएं। बता दें कि सरकार ने ऋचा शर्मा कमेटी का गठन 4 अगस्‍त 2024 को किया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30