अमलेश्वर (पाटन)। आज पूरा प्रदेश कोरोना के वैश्विक महामारी से जूझ रहा है, तथा पूरे प्रदेश भर में स्कूल बंद है ऐसे हालात में राज्य शासन द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की अभिनव पहल की गई है ताकि बच्चे घर बैठे अपनी पढ़ाई कर सके। संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवम हाई/ हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों द्वारा लगातार ऑनलाइन क्लास लिया जा रहा है तथा बच्चों को पढ़ाई से जोडऩे प्रयास किया जा रहा है। संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा संकुल के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई/ हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों का ऑनलाइन मीटिंग लेकर संकुल स्तर पर बच्चों की पढ़ाई को सतत रूप से जारी रखने तथा ऑनलाइन क्लास में बच्चों को जोडऩे कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारम्भ किया गया। संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवम हाई/ हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास हेतु शेड्यूल साझा किया जाता है तथा संकुल स्तर पर टाइम टेबल बनाकर उच्च कार्यालय को भी साझा किया जाता है।

संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा स्वयं प्रति दिवस प्रात: 8 बजे से ऑनलाइन क्लास लगातार ले रहे हैं। ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, कला संस्कृति, स्वच्छता, राष्ट्रीय त्यौहार, गीत, कविता, तथा कोरोना से बचने आवश्यक सावधानियों मास्क लगाने, सेनेटाइजर का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने सहित अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की जाती है एवं बच्चों को प्रेरित किया जाता है। संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक शाला अमलेश्वर डीह से श्रीमती लालिमा चन्द्राकर, श्रीमती मंजू ठाकुर, श्रीमती आशा साहू, शासकीय प्राथमिक शाला अमलेश्वर से श्रीमती उषा वर्मा, शासकीय प्राथमिक शाला बजरंगपारा अमलेश्वर से श्रीमती भगवती पटेल, श्रीमती ममता शुक्ला, शासकीय प्राथमिक शाला भोथली से-परमेश्वर प्रसाद टण्डन, चंदमोहन यादव, श्रीमती स्वाति सेन, शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा से खेलावन सिंह कुर्रे, शासकीय प्राथमिक शाला कुरुदडीह से श्रीमती अरुणा साहू, शासकीय प्राथमिक शाला खम्हरिया से लखेश्वर प्रसाद साहू, के.के.सोनकर, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला अमलेश्वर से श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती डमेश्वरी बंछोर, श्रीमती अभिलाषा ठाकुर, श्रीमती सीमा दीवान, श्रीमती गंगोत्री नायक, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला भोथली से श्रीमती रंजना अवधिया, श्रीमती सीमाराय शर्मा, श्रीमती अनिता चन्द्राकर, श्रीमती अनिता शर्मा, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा से श्रीमती सुजाता मिश्रा, के.पी.ठाकुर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाहन्दा से श्रीमती मंजू शर्मा, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खम्हरिया से पंकज चन्द्राकर, श्रीमती डी.चंद्रा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमलेश्वर से श्रीमती किरण चन्द्राकर, श्रीमती स्मृति दुबे, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती शकुंतला बैक, श्रीमती भानुप्रिया दुबे, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पाहन्दा से राजकुमार गेन्द्रे, जीके साहू, श्रीमती माहेश्वरी, राजेन्द्र मौर्य, श्रीमती स्वेच्छा वर्मा, हेमन्त मरकाम सहित अन्य शिक्षक ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ाई से जोडऩे समुदाय एवम पालकों से सम्पर्क कर प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031