नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसकी जघन्य हत्या की घटना ने देश को निर्भया कांड की याद दिला दी है पर एक बार फिर से देश की जनता न्याय के लिए यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। इस घटना ने बेटियों के सुरक्षा पर उन तमाम दावों की पोल खोल दी है जो यूपी की सरकार करती आ रही है। इस घटना को लेकर जहां सोशल मीडिया पर सभी कड़ा विरोध जता रहे हैं तो वहीं, वाराणसी में विश्व हिंदू सेना प्रमुख ने हाथरस की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। दरअसल, हाथरस घटना को लेकर विश्व हिंदू सेना प्रमुख अरुण पाठक ने घटना के दोषियों के गुप्तांग को काटने के लिए 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। ये बयान अरूण पाठक ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। जो अब वायरल हो चुका है। इस वीडियो में अरूण पाठक ने यूपी सरकार को कोसते हुए अपनी भड़ास निकाली है। इस वीडियो में अरूण पाठक कह रहे हैं कि देश में मोदी और यूपी में जब योगी सरकार आई तब लगा धर्म का शासन आया है लेकिन इस सरकार में ब्राह्मण और दलितों का, बीजेपी का सदस्य न बनने वालों का उत्पीडऩ बढ़ा है। ऐसा पहले कभी नहीं था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031