वाशिंगटन। दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी मुआन काउंटी के एक हवाई अड्डे पर रविवार को रनवे पर उतरने के दौरान 181 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री विमान में आग लग गई। इस हादसे में 85 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की आशंका है।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सुबह 9:07 बजे हुई जब जेजू एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और सोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में दक्षिण जिओला प्रांत के मुआन काउंटी में मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ की दीवार से टकरा गया।

अधिकारियों ने हादसे में 85 लोगों की मौत की पुष्टि की। हादसे में हताहतों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने की आशंका है। एक यात्री और एक चालक दल के सदस्य को बचा लिया गया। बैंकॉक से लौट रहे इस विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 181 लोग सवार थे। विमान में दो थाई नागरिकों को छोड़कर अधिकांश यात्री कोरिया के थे।

स्थानीय टीवी स्टेशनों द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान को बिना लैंडिंग गियर लगाए उतरने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है। इस दौरान विमान जमीन पर फिसल गया, विस्फोट होने से पहले कंक्रीट की दीवार से टकराया और आग की लपटों में घिर गया। इस हादसे में विमान लगभग पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

विमान में लगी आग को अधिकारियों ने बुझा दिया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना स्थल पर लगभग 80 अग्निशमन कर्मियों को भेजा गया है।

अधिकारियों का संदेह है कि लैंडिंग गियर में खराबी शायद एक पक्षी के टकराने की वजह से हुई है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है। हादसे की वजह जानने के लिए अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी।

कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने अधिकारियों को बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। उनके अधिकारियों ने बताया कि चोई दुर्घटना स्थल पर जा रहे हैं।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बताया गया कि सुबह 11:30 बजे उच्च अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई जाएगी, ताकि विमान दुर्घटना के लिए सरकारी प्रतिक्रिया पर चर्चा की जा सके। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ, चंग जिन-सुक करेंगे।

कार्यवाहक राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के आयुक्त-जनरल ली हो-यंग ने भी अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाने तथा बचाव प्रयासों में मदद करने के लिए अग्निशमन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ काम करने का आदेश दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031