प्रयागराज । महाकुंभ में पहली बार डोम स‍िटी बसाया जा रहा है। फायर प्रूफ डोम सिटी बनकर लगभग तैयार हो गई है।

डोम सिटी में बने कॉटेज का किराया 81 हजार रुपये तक होगा। 3 हेक्टेयर में बने भव्य डोम सिटी का निर्माण हो रहा है, इसकी लागत 51 करोड़ रुपए है।

महाकुंभ में डोम स‍िटी आधुन‍िकता, भव्‍यता और अध्‍यात्‍म का अद्भुत संगम होगा। डोम स‍िटी में रुकने वालों को ह‍िल स्‍टेशन पर रुकने का अहसास होगा।

ठंडी हवाओं के बीच चारो तरफ संगम का नजारा होगा। अंडाकार कॉटेज के अंदर से ही लोग गंगा और यमुना नदी का दर्शन कर सकेंगे। इसका लुक 360 डिग्री की तरह रखा गया है. जिसमें अटैच टॉयलेट की भी सुविधा भी दी गई है।

प्रयागराज महाकुंभ में सरकार के सामने इस बार सबसे बड़ी चुनौती स्वछता को बनाए रखना है, क्योंकि यहां करीब 40 करोड़ तक श्रद्धालु आएंगे।

इसके लिए पूरे संगम क्षेत्र में 10 लाख के करीब ग्रीन टॉयलेट लगाए जा रहे हैं। इन ग्रीन टॉयलेट की खासियत ये है की इससे कोई गंदगी नहीं होंगी। खास तौर पर महिलाओं के लिए महाकुंभ में सफाई और शौचालय का ध्यान रखा गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले के लिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करेगी।

हर 12 साल में आयोजित होने वाला यह विशाल धार्मिक आयोजन प्रयागराज में 45 दिनों तक जारी रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031