रीवा. बहन से हुए छेड़खानी का बदला लेने के लिए एक भाई ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. आरोपी भाई ने छेड़खानी करने वाले शख्स के प्राइवेट पार्ट्स काट दिए और गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने 8 महीने बाद ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया है.
शहर के चोरहटा थाना इलाके में 21 अप्रैल 24 को काली मंदिर खैरा बस्ती के हीरालाल कोल का शव सांची पार्लर के पास सड़क किनारे मिला था. अज्ञात हत्यारे ने हीरालाल कोल की निर्मम हत्या कर फेंक दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला किया कि हत्यारे ने हीरालाल कोल का न केवल गला रेता था, बल्कि गुप्तांग को काट दिया था. पुलिस ने अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. मामले में 8 माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी.
पुलिस ने 19 साल के कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. आखिरकार कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
कृष्णा ने पुलिस को बताया कि हीरालाल कोल उसके साथ प्लंबर का काम करता था. एक दिन बहन कृष्णा से मिलने आई तो हीरालाल कोल ने छेड़खानी की, उसके सामने ही अभद्रता कर दी. इस हरकत को कृष्णा ने दिल में बैठा लिया. उसने हीरालाल कोल को मौत के घाट उतरने का प्लान तैयार कर लिया. 20 अप्रैल 2024 को कृष्णा ने हीरालाल कोल को जमकर शराब पिलाई और जब वह नशे में डूब गया तो चाकू मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद हीरालाल के गुप्तांग भी काट दिए.
एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि हीरालाल कोल और कृष्णा पुराने परिचित थे. एक साथ काम करते और साथ बैठकर दोनों शराब पीते थे. बहन से छेड़छाड़ होने पर कृष्णा हीरालाल से रंजिश करने लगा था. मौका पाते ही कृष्णा ने हीरालाल की हत्या कर दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सुराग जुटाए लेकिन आरोपी तक नहीं पहुंच पाई थी. इसके बाद से भी पुलिस लगातार अपना काम कर रही थी.
इसी बीच थाना प्रभारी को इस ब्लाइंड मर्डर का क्लू मिल गया. आरोपी कृष्णा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031