भिलाई । नगर निगम भिलाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एएचपी आवास के हितग्राहियों का मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गृह प्रवेश होगा। भिलाई में प्रथम बार सूर्य विहार के पीछे खमरिया में निर्मित 493 यूनिट एयचपी हितग्राहियों को निर्माण स्थल पर ही सुबह 11 बजे मकान की चाबी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे।

विधायक रिकेश सेन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर महापौर नीरज पाल, सभाप, नेता प्रतिपक्ष एमआईसी सदस्य, पार्षद आदि उपस्थित रहेंगे। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय वअधीक्षण अभियंता दीपक जोशी खमरिया में पहुंच करके मकान का एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। ऐसे हितग्राही जिनके द्वारा किस्त की राशि पूरी जमा कर दी गई है या 80 फीसदी से ऊपर जमा कर दिया गया है।

उनको अवसर दिया जा रहा है हितग्राही जो राशि मकान किराया के रूप में देते हैं। इस राशि को बैंक के किस्त के माध्यम से जमा करके प्राप्त कर सकते हैं। आकर्षक लोकेशन पर मकान का निर्माण किया गया है। जिसकी कुल लागत 4,79000 के आसपास है। इसमें डेढ लाख रुपए का अनुदान सरकार से मिल रहा है। शेष राशि हितग्राही को जमा करना है। मकान का लोकेशन यहां से 2 किलोमीटर दूरी पर शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पतालए सूर्या मॉलए बच्चों को पढऩे के लिए स्कूलए मुख्य मार्गए 5 किलोमीटर की दूरी पर रेलवे स्टेशनए 2 किलोमीटर में थाना इस लोकेशन की खास बात है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031