मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मौके से पुलिस ने 5 लड़कियों समेत 4 युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक वस्तुएं, कंडोम, हिसाब-किताब की डायरी, मोबाइल और कैश बरामद किया. हिरासत में ली गईं लड़कियों में बंगाल, दिल्ली, मथुरा, आगरा और दो ग्वालियर की रहने वालीं हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपी स्पा सेंटर की आड़ में पिछले चार महीने से सेक्स रैकेट चला रहे थे. लड़कियों को दिल्ली से लाया जाता था और एक महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर काम पर रखा जाता था. ग्राहकों से प्रत्येक लड़की के लिए 1 हजार रुपये लिए जाते थे. आरोपी कस्टमर को यह भरोसा दिलाते थे कि यह जगह पूरी तरह सेफ है. मसाज पार्लर में हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिससे यह आशंका है कि ग्राहकों के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता था. पुलिस के मुताबिक, स्पा का मैनेजर देवेंद्र शर्मा यहां 25,000 रुपये की सैलरी पर काम करता था और पार्लर को प्रतेश चौरसिया ने किराए पर दिया था.
पकड़े गए ग्राहकों की पहचान संकेत बंसल और देवेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धंधे में और कितने लोग शामिल है. पुलिस ने स्पा सेंटर पर ज्वाइंट ऑपरेशन किया जिसमें क्राइम ब्रांच, महिला थाना पुलिस और अन्य टीमों ने मिलकर रेड की थी. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031