What's Hot

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक एवं होली मिलन प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा के अध्यक्षता में रविवार 16 मार्च, 2025 को शाम 3 बजे से होटल एमराल्ड, रायपुर में आयोजित किया गया.
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि 60 सदस्य वाले सोशल एक्टीविटी ग्रुप का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, जिसे माह अप्रेल, 2025 में पुर्नगठित किया जाना है. इस सत्र के सदस्य चाहें तो सदस्यता जारी रख सकते हैं और कुछ नवीन सदस्य भी जोड़ सकते हैं. सभी सदस्यों को कार्यकाल समापन हेतु स्मृति हेतु उपहार देकर सम्मानित किया गया.
सभी पदाधिकारियों/सदस्यों ने पर्यावरण को ध्यान में रखते फूल की पंखुड़ियों और हर्बल गुलाल से होली खेली एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर कुछ खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसके विजेता नमिता शर्मा जी और सुधा शुक्ला जी रहे. अंत में सभी होली गीत पर नाचे झूमे, होली मिलन एवं स्नेह भोज का आनंद उठाया.
इस बैठक में प्रमुख रूप से अजय अवस्थी, सुनील ओझा, जे.पी. उपाध्याय, नितिन झा, राम तिवारी, बबीता मिश्रा, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, लक्ष्मी राव, सीमा पाण्डेय, अर्चना तिवारी, सुमन पाण्डेय, अनिता राव, वीणा ठाकुर, सुनीता शर्मा, वसुधा राकेश तिवारी, जितेन्द्र बाजपेयी, उमेश शर्मा, स्वाती मिश्रा, लोरी शर्मा आदि उपस्थित थे.
इस बैठक के आयोजक रज्जन अग्निहोत्री जी एवं सुधा शुक्ला जी थे. मंच संचालन सुरभि शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुलभा पाण्डेय ने किया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31