इस मंगलवार यानी 13 अक्टूबर को सौरमंडल में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. क्योंकि इस दिन पृथ्वी और सूर्य के साथ मंगल ग्रह एक सीध में दिखाई देंगे. जब ये खगोलीय घटना जब घटेगी तब मंगल ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा. इसके साथ ही मंगल ग्रह को सीधे अपनी आंखों से देख भी पाएंगे. इसके बाद इस तरह का नजारा आपको साल 2035 के सितंबर महीने में देखने को मिलेगा. मंगलवार को शाम के समय जब पश्चिम में सूर्य अस्त हो रहा होगा तो पूर्व में मंगल उदित हो रहा होगा. इस समय सबसे नजदीक होने के कारण यह ग्रह बड़ा एवं स्पष्ट दिखाई देगा. खगोलशात्रियों के मुताबिक, इस खगोलीय घटना को मार्स एट अपोजिशन कहा जाता है. उन्होंने बताया कि इस सप्ताह मंगल की पृथ्वी से दूरी भी दूरी घटकर लगभग 6 करोड़ 20 लाख किलोमीटर रह गई है. अब इससे कम दूरी के लिये 11 सितम्बर 2035 का इंतजार करना होगा, जब यह दूरी 5 करोड़ 69 लाख किलोमीटर रहेगी. इस बार 6 अक्टूबर को मंगल पृथ्वी के सबसे पास आया था, लेकिन अब 13 अक्टूबर को मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे. बता दें कि मंगल और पृथ्वी हर 26 माह बाद एक-दूसरे के पास आ जाते हैं. दोनो ग्रहों के अंडाकार पथ में घूमने के कारण तथा पृथ्वी और मंगल की कक्षा कुछ डिग्री से झुकी होने के कारण इस दूरी का मान घटता-बढ़ता रहता है. साल 2003 में हम मंगल के जितने नजदीक थे, उतनी नजदीकी तो अब 2287 में आ पायेगी. हर दो साल में आने वाली नजदीकी के समय मंगल पर अंतरिक्ष अभियान भेजने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. बता दें कि वर्तमान में नासा का पर्सेवेरेन्स रोवर मंगल की यात्रा पर है, जो फरवरी 2021 में मंगल पर उतरेगा. इसके अलावा यूएई और चीन के भी अंतरिक्षयान मंगल की यात्रा कर रहे हैं. इस समय आकाश में 20 साल बाद गुरू और शनि भी अपनी नजदीकियां बढ़ा रहे हैं, इसलिये शाम के समय जब आप आकाश में देखेंगे तो चमकता गुरु और उसके साथ जोड़ी बनाता शनि भी नजर आएगा. इसके साथ ही पूर्व दिशा में लालिमा के साथ तेज चमकता नजदीकी मंगल का दीदार होगा. चंद्रमा भी इस समय देर रात को उदित होगा, इसलिये उसकी चमक भी इन्हें देखने में बाधा नहीं बनेगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031