बिहार के रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर में घरेलू कलह के कारण एक पति ने अपनी पत्नी पर कुदाल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति मुन्ना कहार ने चलती ट्रैक्टर के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। हत्या और खुदकुशी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भिजवा दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग पति मुन्ना कहार की मौत को हादसा करार दे रहे हैं। मृतक दंपति की एक बेटी भी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुन्ना कहार की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। परिवार में अक्सर उसका सबसे झगड़ा होते रहता था। बीती रात किसी बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में तनातनी हो गई जिसमें मुन्ना कहार ने अपनी पत्नी पर कुदाल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वो घर से निकल कर बेतहाशा भागा और शिवपुर रेलवे हॉल्ट के पास एक ट्रैक्टर के सामने कूदकर उसने अपनी जान दे दी। आरोपी मुन्ना कहार के पिता ने बताया कि वो मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज भी चल रहा था। आरोपित के पिता ने बताया कि वो बात-बात पर चीखने और चिल्लाने लगता था। उसकी इस हरकत से पूरा परिवार परेशान रहता था। आए दिन छोटी-छोटी विवादों को लेकर वो मुझसे भी मारपीट कर लेता था। वहीं इस पूरे मामले को बिक्रमगंज के डीएसपी राजकुमार पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किस परिस्थिति में घटना हुई है, परिवार के लोगों से यह जानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031