गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर में नवविवाहिता बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद शनिवार की सुबह मायके वाले पहुंचे तो ससुरालियों ने मायके से आई महिलाओं और पुरुषों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं अन्य परिवारीजन घर से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहिउद्दीनपुर निवासी मधुरेश की शादी 14 जून 2020 को कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपाला निवासी रघुपति सिंह की पुत्री वंदना सिंह के साथ हुई थी। वंदना की मां आशा देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बेटी ने फोन कर बताया कि दहेज में मिली उसकी अंगूठी ससुरालियों द्वारा बंधक रखी गई है। हार बंधक रखने के लिए प्रताडि़त किया जा रहा है। ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग की जा रही है। बात करते समय ही उसका फोन कटने के बाद स्विच ऑफ हो गया। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे वंदना के ससुरालवालों ने फोन कर वंदना की मौत की सूचना दी। सूचना पाकर पिता, मां, बहन के साथ ही दर्जनों की संख्या में लोग मोहिउद्दीनपुर पहुंच गए। बेड पर पड़ी बेटी की लाश देख उनके होश उड़ गए। बेटी की संदिग्ध हाल में हुई मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद ससुरालियों ने मायके से आई महिलाओं और पुरुषों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। जिसमें ससुराल पक्ष के लालमोहन, सोनू सिंह, अभिनव, राहुल, संतोष, सुनील सिंह, पुष्पा, ज्योति, प्रीति आदि को चोटें आईं हैं। वंदना के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री टेलीफोन पर मां व बहन से बात करती थी तो दहेज में गहने, सोफा, एसी आदि की मांग की बात बताती थी। बताया जा रहा है कि मधुरेश नशे का आदि है। वंदना की मौसी की लड़की ज्योति ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन फोन कर वंदना ने बताया था कि ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताडि़त करते हैं। कभी भी कोई घटना कर सकते हैं। भटहट चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वंदना के पति को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पायेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031