हैदराबाद। तेलंगाना में रेप की कोशिश में नाकाम रहने के बाद जिंदा जलाई गई 13 साल की नाबालिग की आज शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पीडि़ता ने मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में आरोपियों की पहचान भी की थी, एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है। यह घटना 18 सितंबर की है, जब तेलंगाना के खम्मम जिले में पीडि़ता युवक के घर में उसके बीमार पिता की देखभाल का काम कर रही थी, मजिस्ट्रेट को दिए बयान के मुताबिक, किशोरी जब युवक के घर उसके पिता की देखभाल के लिए आई तो उसने दुष्कर्म का प्रयास किया, किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक ने जिंदा जला दिया। किशोरी को 70 फीसदी जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी, बताया जा रहा है कि आरोपी 26 साल का है और उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, लड़की और आरोपी दोनों दलित समुदाय से हैंं। पुलिस को पहले आरोपी ने घटना को एक हादसा बताया था। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में कहा था कि जब उसने रेप का विरोध किया तो आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031