रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के कोरोना योद्धाओं के लिए पीपीई किट प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और उनकी संस्था मीर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीटर पर श्री खान को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं हमारे फ्रंटलाइन योद्धाओं की सुरक्षा के लिए पीपीई किट प्रदान करने के लिए आपके और आपकी संस्था के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने मीर फाउंडेशन से जोडऩे और इस मदद के लिए पहल करने के लिए अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री राजश्री देशपाण्डेय को भी धन्यवाद दिया है। श्री सिंहदेव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि आप लोगों की उदारता ने अनेक लोगों को हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले नायकों को सुरक्षित रखने में सहायता के लिए प्रेरित किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए और इसका जवाब देते हुए श्री शाहरूख खान ने कहा है कि हम सभी अपने भाइयों और बहनों को इस कठिन समय से उबारने के लिए जो भी संभव हो, करने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आप लोगों के प्रयासों के लिए भी मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उल्लेखनीय है कि श्री खान की संस्था मीर फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के कोरोना योद्धाओं के लिए दो हजार पीपीई किट प्रदान किए गए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031