एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस 48 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं. मंदिरा बेदी और उनके पति राज कौशल ने एक बच्ची को गोद लिया है. जिसका नाम कपल ने तारा बेदी कौशल ने रखा है. मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है. मंदिरा ने फैंस के साथ फैमिली फोटो शेयर की है. तस्वीर में उनके पति राज, बेटा वीर और बेटी तारा नजर आ रही हैं. मंदिरा ने बताया कि तारा उनकी फैमिली का हिस्सा 28 जुलाई 2020 को बनी थीं. मंदिरा ने बेटी को इंट्रोड्यूस कराते हुए पोस्ट में लिखा- तारा हम सभी के लिए दुआ बनकर आई है. हमारी नन्ही बेटी तारा. वीर ने अपनी बहन का घर में खुले दिल और प्यार के साथ स्वागत किया. मुझे बेहद खुशी है कि तारा 28 जुलाई 2020 को इस फैमिली का हिस्सा बनीं. वहीं मंदिरा के पति ने अपनी पोस्ट में लखा- दशहरा के फेस्टिव मौके पर हम अपने घर की नई मेंबर तारा बेदी कौशल को इंट्रोड्यूस कराना चाहते हैं. आखिरकार अब हमारा परिवार पूरा हो गया है. हम दो हमारे दो. मंदिरा ने जबसे बेबी गर्ल के घर आने की अनाउंसमेंट की है, उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं. सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है. मंदिरा बेदी इन दिनों हैप्पी फेज में हैं और फैमिली संग समय बिता रही हैं. मंदिरा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. मंदिरा एक फिटनेस फ्रीक भी हैं. बता दें, मंदिरा के पति राज कौशल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. दोनों ने फरवरी 1999 में शादी की थी. कपल का पहला बच्चा 2011 में हुआ था. उनके बेटे का नाम वीर है. मंदिरा बेदी कई फिल्मों और टीवी शोज में दिखी हैं. मंदिरा ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. वे सीरियल शांति, क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं. मंदिरा को पिछली बार प्रभास स्टारर फिल्म साहो, द ताशकंद फाइल्स और मीराबाई नॉट आउट जैसी मूवीज में देखा गया था. मंदिरा बेदी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031