इंदौर। इंदौर (Indore) के खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) में 196 वर्गफीट की सबसे बड़ी राखी बंधी। इस राखी को कोलकता के कारिगरों ने तैयार किया है। भक्त जनमाष्टमी तक इस राखी को देख सकेंगे। शुभ मुर्हत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस राखी को खजराना गणेश को बांधा गया। इस राखी को अलग-अलग शहरों से मंगाए फूलों से कलाकारों ने रात भर जागकर तैयार किया। इसके अलावा पालरेचा परिवार ने भी रुद्राक्ष, सुपारी, लौंग, इलाइची, चांदी सोना वर्क सहित स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल कर एक राखी बनाई। उसे भी खजराना गणेश को अर्पित किया गया।

इस राखी का निर्माण गणेश भक्त समिति ने बनाया। संस्थापक राजेश बिड़कर ने बताया कि लगातार 9 वर्षों से इस राखी को खजराना गणेश को बांधा जा रहा है। सबसे पहले 36 वर्गफीट की राखी बांधी गई थी। धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ता गया। इस बार 196 वर्गफीट की राखी बांधी गई है। इस राखी के लिए 100 किलो फूलों का इस्तेमाल हुआ। लोहे के स्ट्रक्चर पर राखी का निर्माण किया गया और फिर उसमें फूल लगाए गए है। राखी के लिए दिल्ली, बेंगलुरु से फूल मंगाए गए है। इस राखी को कोलकता के दस कारिगरों ने रातभर जाग कर बनाया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930