नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक और प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी (Anant Ambani Govardhan Parikrama) ने हाल ही में ब्रज के पावन धाम पहुंचकर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। सनातन धर्म में गिरिराज जी की परिक्रमा का बेहद खास महत्व है। वे जतीपुरा मुखारविंद गिरिराज जी मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दर्शन और पूजा-अर्चना की।
यह मंदिर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गोवर्धन के पास स्थित है। अनंत अंबानी ने श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में दर्शन के बाद गोवर्धन की परिक्रमा की शुरुआत की। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस परिक्रमा को करने से भक्त के जीवन में सुख-शांति आती है और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर गोवर्धन परिक्रमा क्यों की जाती है और इससे जुड़ी क्या मान्यताएं हैं? अगर नहीं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं गोवर्धन परिक्रमा से जुड़े रहस्य और नियमों के बारे में।


















