नई दिल्ली। क्या आप भी पैसे निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड किसी रिश्तेदार या फिर दोस्त को देते हैं…अगर आप ऐसा करते हैं तो अब सावधान हो जाएं. ऐसा करना आपको काफी महंगा पड़ सकता है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई का कहना है कि डेबिट कार्ड नॉन ट्रांसफरेबल होता है, ऐसे में किसी फैमिली मेंबर को भी यह इस्तेमाल के लिए नहीं दिया जा सकता है. यहां तक कि पति भी अपनी पत्नी का एटीएम कार्ड इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. अगर कोई भी ऐसा करता है तो वह सुरक्षा नियमों के खिलाफ होगा.
एटीएम कार्ड इस्तेमाल करने से पहले हों जाएं सावधान
बता दें अगर आप भविष्य में होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं तो एटीएम या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल सावधानी से करें. किसी के साथ भी अपने एटीएम का पिन शेयर न करें. इसके साथ ही कार्ड और अकाउंट की डिटेल्स भी किसी को न बताएं. ्रञ्जरू कार्ड को लेकर आपको कुछ नियमों को जान लेना बहुत ही जरूरी है. जानें, क्या हैं नियम…
क्या न करें
कार्ड पर अपना पिन नंबर कभी न लिखें.
अनजान लोगों से एटीएम ट्रांजैक्शन में मदद न लें या फिर किसी अन्य को ट्रांजैक्शन के लिए कार्ड न दें.
किसी भी शख्स को अपना एटीएम पिन न बताएं. यहां तक कि बैंक कर्मचारी और फैमिली मेंबर्स को भी यह जानकारी न दें.
पेमेंट के दौरान कार्ड पर पूरी नजर रखें और उसे नजरों से ओझल न होने दें.
ट्रांजैक्शन के दौरान मोबाइल फोन पर बात करने से बचे.
हमेशा रखें ये सावधानियां–
एटीएम ट्रांजैक्शन के दौरान पूरी प्राइवेसी रखें. यह सुनिश्चित करें कि एटीएम मशीन में पिन नंबर दर्ज करते वक्त कोई देख न रहा हो,
ट्रांजैक्शन के बाद यह देखें कि मशीन में वेलकम स्क्रीन आ गया हो. उससे पहले मशीन न छोड़ें.
यह सुनिश्चित करें कि आपका मौजूदा मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड हो. इससे आपको बैंक से सभी ट्रांजैक्शंस के अलर्ट मिल सकेंगे.
शॉपिंग के बाद किसी भी मर्चेंट से अपना कार्ड वापस लेना न भूलें.
एटीएम में यदि कोई एक्स्ट्रा डिवाइस लगी हो तो उस पर नजर रखें.
एटीएम कार्ड खोने या चोरी होने पर तुरंत बैंक को सूचित करें.
बैंक से आने वाले ट्रांजैक्शन अलर्ट और बैंक स्टेटमेंट को नियमित रूप से देखें.
एटीएम से कैश न निकलने और पैसे कटने की स्थिति में तुरंत बैंक को सूचित करें.
कोई भी ट्रांजैक्शन करने के बाद तुरंत मोबाइल पर एसएमएस चेक करें.
आप किन तरीकों से घर बैठे अपना कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं-
कॉल व ऐप के जरिए ब्लॉक कराएं कार्ड
अगर ग्राहक कॉल के जरिए एसबीआई डेबिट/एटीएम कार्ड ब्लॉक कराना चाहता है तो आपको इस टोल फ्री नंबर 1800-11-22-11, 1800-425-3800 पर या फिर 080-080-26599990 पर कॉल करनी होगी. इसके बाद ग्राहक को कॉल पर मिल रहे निर्देशों का पालन करना होगा. इसके अलावा ग्राहक एसबीआई क्विक ऐप की मदद से अपना कार्ड ब्लॉक करा सकते हैं.
इस तरह एसएमएस के जरिए कराएं कार्ड ब्लॉक
इसके अलावा एसएमएस के जरिए कार्ड ब्लॉक कराने के लिए आपको मैसेज में ब्लॉक स्पेस अपने कार्ड के आखिरी 4 डिजिट लिखकर 567676 नंबर पर भेजना होगा. उदाहरण के लिए- आपके एटीएम के आखिरी 4 डिजिट 4567 है तो आपको मैसेज में ब्लॉक 4567 लिखकर इस नंबर 567676 मैसेज करना होगा.
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से करें एसएमएस
आपको बता दें आप जिस नंबर से मैसेज कर रहे हैं वह बैंक में रजिस्टर होना चाहिए. बैंक की ओर से जब आपकी ब्लॉकिंग की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट हो जाएगी तो आपके रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आपका ब्लॉकिंग की तारीख व समय मौजूद होते हैं.


















