“ट्रेट ऑफ इंटरेस्ट से संबद्ध जीनोमिक क्षेत्रों/जीनों की पहचान हेतु STRUCTURE, TASSEL, HapGUI और FASTMAP का उपयोग” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर के आणविक जीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में किया गया। यह कार्यक्रम 15 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया गया , जिसका उद्देश्य युवा शोधार्थियों, तकनीकी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को कृषि महत्व के गुणों से संबद्ध जीनों की पहचान हेतु उन्नत जीनोमिक मैपिंग उपकरणों के व्यावहारिक अनुभव एवं सैद्धांतिक समझ से सशक्त बनाना है।


उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। समारोह में कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा भी उपस्थित रहे I इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य, आमंत्रित विशेषज्ञ, प्रशिक्षणार्थी वैज्ञानिक तथा छात्र-छात्राए उपस्थित थे।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। स्वागत भाषण कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. हेमंत साहू ने दिया। अपने स्वागत उद्बोधन में डॉ. साहू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा विभागाध्यक्ष डॉ.ज़ेनू झा को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने संबोधन में डॉ. आरती गुहे ने कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में आणविक मैपिंग के प्रयोग हेतु तकनीकी मानव संसाधन के कौशल विकास के महत्व पर बल दिया।

डॉ. संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों को सॉफ़्टवेयर के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अनुसंधान के बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सहायक होगा।अपने उद्घाटन संबोधन में माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने इस दूरदर्शी कार्यक्रम के आयोजन हेतु विभाग की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए प्रतिभागियों को प्रेरित किया कि वे प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करें तथा नवाचार के वाहक बनें।


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में STRUCTURE, TASSEL, HapGUI और FASTMAP जैसे ट्रेट-आधारित मैपिंग सॉफ़्टवेयर पर व्यावहारिक सत्र शामिल किये गए । अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (IRRI), हैदराबाद से डॉ. पल्लवी सिन्हा एवं उनकी टीम ने HapGUI और FASTMAP पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया I
कार्यक्रम के अंत में डॉ आरती गुहे , अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदाय किया I

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031