रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा देते हुए अक्टूबर 2025 का वेतन अग्रिम रूप से देने का फैसला किया है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दीपावली पर्व को देखते हुए, सभी कर्मचारियों को उनका मासिक वेतन 17 और 18 अक्टूबर 2025 को ही जारी कर दिया जाएगा।
आदेश में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके, राज्य के समस्त कोषालय और उपकोषालय शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को भी खुले रहेंगे।
यह फैसला न केवल सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा, बल्कि मजदूरी, मानदेय और पारिश्रमिक प्राप्त करने वाले अन्य कर्मियों को भी नियमानुसार उक्त तिथियों पर अग्रिम भुगतान किया जाएगा। राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण और विश्वविद्यालयों को भी अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार अग्रिम भुगतान पर विचार करने की सलाह दी गई है। इस निर्णय से दीपावली से पहले ही कर्मचारियों के घरों में खुशियां आएंगी और वे त्योहार की तैयारियों में आर्थिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031