बलौदाबाजार। भाटापारा में आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोगों में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर नंबर न लिखे होने के चलते बाइक सवारों की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि एक ही बाईक पर 4 लोग सवार होकर जा रहे थे और बाइक का नियंत्रण खोने के कारण वह वाहन से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रक के पिछले चक्कों के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अन्य दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस को जांच में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगा था. फिलहाल भाटापारा ग्रामीण पुलिस यह पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है कि मोटरसाइकिल सवार किस दिशा से आ रहे थे और दुर्घटना का वास्तविक कारण क्या था.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31