दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6029 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को हरा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने दतिया में अपनी खोई हुई सीट पर वापसी की है। कांग्रेस कार्यालय समेत प्रदेश भर में जश्न का माहौल शुरु हो चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी है। पहले और दूसरे राउंड में भाजपा ने अच्छी बढ़त के साथ शुरुआत की, लेकिन तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने लगातार अपनी लीड बरकरार रखी।
इधर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने काउंटिंग पूरी होने से पहले ही अपनी अपनी हार स्वीकार की। वे मतगणना स्थल पर पहुंचे और मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा यह जनादेश है और जनता के आदेश को हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं। आशुतोष तिवारी ने कहा हार के कारणों की समीक्षा जाएगी।



















