ओपनर रूतुराज गायकवाड़ की शानदार 117 रन (129 गेंद) की पारी की बदौलत भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को पहले अनाधिकृत वनडे में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गायकवाड़ ने अपनी संयमित और सधी हुई बल्लेबाजी से पारी को संभाला। उन्होनें शुरूआती विकेट साझेदारी में अभिषेक शर्मा (31) के साथ 64 रन जोड़े, जिससे टीम को मजबूत शुरूआत मिली। इसके बाद हालांकि रियान पराग (8) और कप्तान तिलक वर्मा (39) जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन गायकवाड़ ने लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। दक्षिण अफ्रीका ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरूआत के बाउजूद नौ विकेट पर 285 का स्कोर बनाया। टीम ने 12वें ओवर तक 53 रन पर पांच विकेट खो दिए थे, लेकिन डियन फारेस्टर (77), डेलानी पाटगीटर (90) और ब्योर्न फोर्टुइन (59) ने निचले क्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शुरूआत में दोनों ओपनरों रूबिन हर्मन और रिवाल्डो मून्सामी को आउट किया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान मार्क्स एकरमैन को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अंत में नितीश कुमार रेड्डी (37) और निशांत सिंधु (29) की साझेदारी से 49.3 ओवर में जीत हासिल की। रेड्डी को हाल ही में भारत की टेस्ट टीम से ए सीरीज के लिए रिलीज किया गया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930