राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत आज से हो गई। बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी सत्र 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए सफल खरीदी सत्र की कामना की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कश्यप ने केंद्र में तौल,कांटा-बाट, भंडारण व्यवस्था, किसान पंजीयन, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षा प्रबंधों आदि उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को बिना किसी बाधा के धान विक्रय की सुविधा मिले।

मंत्री कश्यप ने कहा कि किसानों से धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी l उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि केंद्र में किसी भी किसान को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031