प्रदेश में मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटो में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। अगले तीन दिनों तक उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।
वहीं जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा, जो राज्य में सर्वाधिक है। रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 2.5 डिग्री और 3.9 डिग्री कम है। दिन में हवा की गति औसतन दो किमी प्रतिघंटा रही। आकाश मुख्यत: साफ रहा और बारिश कहीं नहीं हुई।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। विभाग के अनुसार, अभी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031