पटवारी से राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा में हुई गड़बड़ी के मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने कार्यालय आयुक्त भू-अभिलेख रायपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी वीरेंद्र जाटव और कार्यालय क्षेत्रीय उप आयुक्त भू-लेभिलेखन रायपुर के सहायक सांख्यिकी अधिकारी हेमंत कौशिक को गुरूवार को गिरफ्तार किया। इन पर प्रश्र-पत्र लीक कर मोटी रकम लेने का आरोप हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया हैं। इसके अलावा पांच अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही हैं, जिनमें अंबिकापुर (सरगुजा) के तीन और रायपुर के दो राजस्व अधिकारी शामिल हैं।
आरआइ पदोन्नति घोटाले के संबंध में ईओडब्ल्यू ने बुधवार को 19 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें रायपुर में 10, सरगुजा में चार, गरियाबंद, बेमेतरा, बिलासपुर, कांकेर और बस्तर में एक-एक स्थान शामिल था। इस दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों और पदोन्नति में शामिल राजस्व अधिकारयिों के घरों और कार्यालयों से डिजिटल साक्ष्य, लेन-देन संबंधी एग्रीमेंट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए थें।
सात जनवरी 2024 को पटवारी से आरआइ बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ हैं कि राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन कर अपने करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया। जांच एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि यह जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर हैं। सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं और परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की भी जांच की जा रही हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031