राजधानी में आठ साल बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई दरें जारी कर दी हैं। सबसे ज्यादा झटका उन इलाकों को लगा हैं, जहां वर्षों से बाजार दरें उछल रही थीं, लेकिन सरकारी गाइडलाइन स्थिर थी। इस बार कई प्रमुख कारिडोर, जीई रोड, अटल पथ, रायपुर-बिलासपुर मार्ग, सटेशन रोड, फाफाडीह व रिंग रोड पर दरों में 40 प्रतिशत से 150 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी कर दी गई हैं।
रियल्टी कारोबा से जुड़े लोग इसे बड़ी बढोतरी बता रहे हैं और अब इससे पूरे शहर में रजिस्ट्री और निर्माण लागत बढऩे की आशंका बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा वृद्धि ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड में 32,000 से 1,10,000 (पिकाडली होटल से रेलवे क्रासिंग तक) गाइडलाइन दर बढ़ाई गई हैं, रमण मंदिर वार्ड में नहरपारा चौक से फाफाडीह चौक तक 1,00,000- 1,45,000 तक और इंदिरागाधी वार्ड में एमजी रोड-गुरूनानक चौक- तेलघनी नाका-रेलवे स्टेशन तक 1,00,000-1,70,000 तक बढाई गई हैं।
ठक्कर बापा वार्ड-रिंग रोड से रेलवे लाइन तक 21 हजार दर: भारत माता चौक दिशा वाले मार्ग में दर 21,000 रूपये, अन्य मार्गों में 12-18 हजार। रामकृष्णा परमहंस वार्ड, जीई रोड पर 60 हजार मीटर, टाटीबध-आमापारा में 60,000 विवेकानंद विद्यापीठ-कोटा रोड में 36,000 कबीर नगर रोड में 27,000 और अंदरूनी सडक़ें 17,000 आवासीय क्षेत्र में 34,000 , व्यावसायिक का 55,000 शहीद भगत सिंह वार्ड में रिंग रोड-हीरापुर 30 से 60 हजार वर्ग मीटर दर तय की गई हैं।

रिंग रोड-1 और जीई रोड में इजाफा करते हुए 30,000 से 60,000 वर्ग मीटर दर, आरके माल कारिडोर 1.10 लाख, टाटीबंध-आरके माल ओवरब्रिज से लगी 60,000 वर्गमीटर कर दी गई हैं। ओवरब्रिज-वार्ड सीमा में 1.10 लाख, रिंग रोड-1 में 17-40 हजार तय कर दिया गया हैं।
महोबा बाजार-भारत माता चौक मार्ग : महोबा बाजार-भारत माता चौक मार्ग में 36,000 जगन्नाथ चौक-दिशा कालेज में 36,000 वीर सावरकर नगर वार्ड में आवासीय दर 15,000 व्यावसायिक 24,000 जवाहरलाल नेहरू वार्ड रिंग रोड-2 में 30,000 व्यावसायिक दर 35,000 संत कबीर दास वार्ड में रिंग रोड-2 में 30,000 मुख्य मार्ग में 40 से 21 हजार वर्गमीटर तक कर दिया गया हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031