What's Hot

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित 42वीं एन.टी.पी.सी. सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश का तीरंदाजी दल अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में रहा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 30 तीरंदाज, कोच और मैनेजर शामिल हुए, जिन्होंने विभिन्न वर्गों में प्रतिस्पर्धा कर राज्य का मान बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने हासिल की बड़ी उपलब्धियां:

चांदनी साहू ने इंडियन वर्ग में 30 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता।

तोरण यादव ने इंडियन वर्ग में 20 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

महिला टीम ने इंडियन वर्ग की टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी ताकत दिखाई।

टीम इवेंट में चांदनी साहू, निकिता यादव, सरिता बघेल और सिमरन खुसरो खिलाड़ी शामिल थे। इनके साथ कोच प्रभु पोर्ते और प्रशिक्षक बिन्देश्वरी देवी भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन रिकर्व वर्ग में भी शानदार रहा, जबकि ब्वायस वर्ग के निशांत ने 8वां स्थान हासिल किया।

इस ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भारतीय तीरंदाजी संघ के अन्य वरिष्ठ सदस्य दीपेश अरोरा, रामलखन पैकरा, भरत मटियारा, वंदना उईके, साथ ही कोच इतवारी, टी.टी. बेहरा, आत्माराम बंजारे ने भी विजयी तीरंदाजों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930