भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। रांची के JSCA स्टेडियम में रविवार को साउथ अफ्रीका ने बॉलिंग चुनी। भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर 349 रन बना दिए। जवाब में मेहमान टीम ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 332 रन ही बना सकी। भारत से कोहली ने 135, रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन बनाए। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। हर्षित राणा ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन, नांद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ओटनिल बार्टमैन को 2-2 विकेट मिले। बड़े टारगेट के सामने साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने 11 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए। मैथ्यू ब्रीट्जकी ने फिर पारी संभाल ली। उन्हें मार्को यानसन का साथ मिला, लेकिन दोनों एक ही ओवर में आउट हो गए। आखिर में कॉर्बिन बॉश ने फिफ्टी लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन उनकी पारी काम न आई। सीरीज का दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।

सचिन से आगे निकले विराट भारतीय पारी में कोहली ने वनडे में 52वां शतक लगाया। वे क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर बन गए। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं। टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने 5-5 शतक लगाए हैं।

रोहित ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की बॉल पर छक्का लगाया। इसी के साथ वे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031