विराट कोहली इनदिनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. दाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में लगातार दो शतक जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी है. कोहली अंतिम वनडे मैच में शतक जड़कर लगातार तीन वनडे सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे मैच शनिवार (6 दिसंबर) को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा.कोहली ने सात साल पहले वनडे क्रिकेट में लगातार तीन सेंचुरी जड़ी थी. उन्होंने ये कारनामा 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. विराट तीसरे वनडे में भी शतक जड़ने का दमखम रखते हैं.

37 साल के विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में 135 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी. इसके बाद उन्होंने रायपुर में 102 रन बनाए. हालांकि रायपुर वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा. विराट लगातार दो शतक वनडे में जड़ चुके हैं. वह विशाखापट्टनम वनडे में एक और शतक जड़कर अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा सकते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031