राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में रविवार, 22 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी. यह मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क स्टेडियम पर खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान, दोनों अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. टीम इंडिया की जीत ज्यादा यादगार रही, जहां उसने नेपाल को महज 26 रनों पर समेट दिया था.

रविवार को होने वाले मैच में जिसको भी जीत मिली, वह सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर लेगा. टीम इंडिया की ओर से वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा जैसे बड़े स्टार्स पर सबकी नजरें टिकी होंगी. दूसरी ओर पाकिस्तान के माज सदाकत और सुफियां मुकीम भी टीम इंडिया की मुश्किल बढ़ा सकते हैं.

इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच आज तक कुल 14 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें 9 बार भारतीय टीम विजेता बनी है. यहां जान लीजिए कब और कितने बजे आप भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लाइव देख सकते हैं?

कितने बजे शुरू होगा मैच?

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए बनाम पाकिस्तान ए मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा.

कहां देखें लाइव?

भारत में इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी. टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे तबाही

वैभव सूर्यवंशी नेपाल के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे. नेपाल के गेंदबाजों ने उन्हें बड़े शॉट नहीं लगाने दिए. 15 वर्षीय वैभव 32 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो गए थे. वैभव पिछली पारी में फ्लॉप होने का गुस्सा पाकिस्तानी गेंदबाजों पर उतार सकते हैं.

दूसरी ओर अभिषेक शर्मा तो केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए थे, उनसे भी इस बार बड़ी पारी की उम्मीद होगी. तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र नेपाल के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर आ रहे हैं. 

हर्षित राणा पर भी नजर

हर्षित राणा लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापस आए हैं. नेपाल के खिलाफ उन्होंने 6 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. प्रिंस यादव उनसे भी ज्यादा घातक सिद्ध हुए, जिन्होंने 5 ओवरों में केवल 6 रन दिए और 5 बल्लेबाजों को आउट किया था.
कीवर्ड्स – rising stars asia cup 2026

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30