What's Hot

आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए कुल 359 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें सबसे ज्यादा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल थे।इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा नजरें अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर थी, जिनको लेकर फ्रेंचाइजियों के बीच दिलचस्पी भी देखने को मिली। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने बटोरी जिनको अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने पानी की तरह पैसा बहा दिया। ऑक्शन में कुल बिके 77 खिलाड़ियों में से 40 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं और इसमें 39 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल ऑक्शन में टॉप-5 सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी देखे जाएं तो उसमें पहले स्थान पर संयुक्त रूप से कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर का नाम आता है, जिसमें दोनों के लिए सीएसके ने 14.20 और 14.20 करोड़ रुपये अपने पर्स से खर्च कर दिए। कार्तिक घरेलू क्रिकेट में राजस्थान की टीम से खेलते हैं। वहीं प्रशांत वीर को लेकर बात की जाए तो वह उत्तर प्रदेश की टीम से घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं।

1.) अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश के 20 साल के लेफ्ट-आर्म स्पिनर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके साथ ही 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर आने के बाद वो IPL ऑक्शन के इतिहास में सबसे ज़्यादा पैसा पाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. इससे पहले आवेश खान अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे. आवेश खान को 2022 के ऑक्शन में लखनऊ ने 10 करोड़ रुपये देकर खरीदा था.

2.) मिनी ऑक्शन में बड़ा धमाका एक बार फिर तब देखने को मिला, जब राजस्थान के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विकेटकीपर कार्तिक शर्मा सभी को हैरान करते हुए सर्वकालिक सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने. उन्हें 14 करोड़ और 20 लाख रुपये  में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा.

3.) जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज़ औकिब नबी डार को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर मिनी ऑक्शन में सबको चौंका दिया. डार का बेस प्राइस भी 30 लाख रुपये था.

4.) आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में एक खिलाड़ी ने सबको हैरान कर दिया जब आरसीबी ने उसके पीछे जाते हुए बड़ी बोली लगाई और खास बात ये है की इस खिलाड़ी ने अब तक मात्र 2 टी20 मुकाबले खेले हैं. मंगेश यादव को आरसीबी ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा है, उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था. मंगेश एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, जो निचले क्रम में आते हुए बड़े शॉट लगाने की काबिलियत रखते हैं.

5.) इस सीजन सबसे महंगे बिके अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों की सूची में तेजस्वी दहिया पांचवें स्थान पर हैं. उन्हें कोलकाता ने 3 करोड़ में खरीदा है. दिल्ली में आयोजित दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्होंने अपने बल्ले से जमकर कहर बरपाया. तेजस्वी ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 सीजन के 10 मैचों में कुल 29 छक्के उड़ाए. इस दौरान उन्होंने 48.43 की शानदार औसत से 339 रन बनाए. इसके चलते तेजस्वी दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930