बलरामपुर।  खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए 1 दिसम्बर से धान खरीदी की जानी है। धान खरीदी की प्रकिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने तथा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चूंकि बलरामपुर  जिले की सीमा तीन राज्यों को स्पर्श करती है इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों से धान के अवैध परिवहन की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने राज्य शासन के मंशानुरूप सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। आदेश के परिपालन में प्रशासनिक अमला धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय चेकपोस्टों पर वाहनों की सघन जांच तथा निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में विकासखंड वाड्रफनगर के धनवार चेकपोस्ट से धान के ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक में 632 बोरी धान था जिसे इलाहाबाद से रायपुर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज न होने के कारण वाहन के जप्ती की कार्यवाही की गई और उसे बसंतपुर थाने की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर श्री विशाल महाराणा ने बताया कि उत्तरप्रदेश की सीमा से लगने वाले वाड्रफनगर के धनवार चेकपोस्ट में जांच के दौरान चालक के पास परिवहन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण उक्त कार्यवाही की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी को देखते हुए अवैध परिवहन के विरुद्ध सीमावर्ती क्षेत्रों में टीम बनाकर जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031