रायपुर, राजधानी के फुंडहर चौक के पास गुरूवार शाम करीब पांच बजे भीषण् सडक़ हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा टीयूवी कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे पहलें सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मारी। इसके बाद टीयूवी सामने चल रहे ई-रिक्षा से जा टकराई। टक्कर में ई-रिक्शा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसे चला रहे चालक का एक पैर कट गया। चालक को गंभी हालत में 108 एंबुलेंस से आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और टीयूवी चालक से पूछताछ की जा रही हैं।
Related Posts
Add A Comment



















