मुंबई, गुरूवार को एक 25 वर्षीय महिला को अपने प्रेमी के गुप्तांग को धारदार हथियार से काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सांताक्रूज पूर्व के कलिना में जांबालीपाड़ा स्थित महिला के घर में हुई। अधिकारी ने बताया कि 42 वर्षीय पीडि़त और आरोपित महिला लगभग सात साल से रिश्ते में थे। जब भी वह उससे शादी का प्रस्ताव रखती, वह हर बार इन्कार कर देता था। महिला ने उसे नए साल का जश्र मनाने के लिए अपने घर बुलाया और गुरूवार तडक़े उस पर हथियार से हमला कर उसके गुप्तांग काट दिए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पीडि़त किसी तरह बच निकला और उसने अपने भाई को इसकी सूचना दी।
शादी से इन्कार करने पर गुस्साई महिला, धारदार हथियार से काट दिए प्रेमी के गुप्तांग
Previous Articleराजधानी में कार व ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर, चालक का पैर कटा
Related Posts
Add A Comment



















