नई दिल्ली। दिग्गज क्रिकेटर एशले गार्डनर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया इस समय महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ टीम है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दशक में वनडे विश्व चैंपियन भारतीय टीम को हराना काफी मुश्किल होगा। पिछले साल महिला विश्व कप सेमीफाइनल में भारत से हारी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रही गार्डनर ने कहा कि हरमनप्रीत कौर की टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार आया है।
नौ जनवरी से शुरू हो रही महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जाइंट्स के लिए खेल रही गार्डनर ने कहा, भारतीय टीम अगले पांच से दस साल में उन टीमों में से एक होगी, जिसे हराना बहुत मुश्किल होगा।














