रायपुर। बेमेतरा जिले के तीन गांव हसदा, गाड़ामोर, खांगरपाट के विकास के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद परगनिहा ने नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया से आज उनके रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री परगनिहा ने मंत्री श्री डहरिया को मांग पत्र सौंपा जिसमें ग्राम हसदा, गाड़ामोर, खांगरपाट के लिए 1 करोड़ विभिन्न विकास कार्यों के लिए मांग की गई है। उनके साथ में रायपुर नगर निगम के एल्डरमेन सीएस ठाकुर एवं एआर चतुर वेदानी मौजूद थे। श्री परगनिहा द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में एक करोड़ रुपये विकास कार्य की मांग की गई है जिसमें सतनामी समाज ग्राम हसदा में गुरु बाबा घासीदास बाबा मंदिर मरम्मत, टाइल्स लगाने कार्य हेतु 5 लाख रुपये, सतनामी समाज ग्राम हसदा बेमेतरा में सामाजिक भवन की बाउंड्रीवाल हेतु 5 लाख रुपये, सतनामी समाज ग्राम हसदा बेमेतरा में रविदास मंदिर में लोहे की ग्रिल लगाने हेतु 2 लाख रुपये, पंचमुखी हनुमान मंदिर हसदा बेमेतरा में चारो ओर छज्जा बनाने, टाइल्स, लोहे के ग्रिल लगाने 4 लाख व पूरे मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल हेतु 6 लाख रुपये, ग्राम पंचायत हसदा में पर्री तालाब में 2 घाट निर्माण 5 लाख एवं शमशान घाट चौरा व शेड निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम हसदा बेमेतरा में राजीव गांधी चौक से रविदास मंदिर और रविदास मंदिर से साहू दुकान तक 400 मीटर कांक्रीटीकरण रोड हेतु 10 लाख रुपये और राजीव गांधी चौक से गसाही तालाब तक 400 मीटर कांक्रीटीकरण रोड हेतु 10 लाख रुपये, ग्राम पंचायत हसदा बेमेतरा में श्याम रत्न साहू कबीर मंदिर से रमेश पाल के घर तक 400 मीटर कांक्रीटीकरण रोड हेतु 10 लाख रुपये और राजीव गांधी पठानपारा नागेन्द्र साहू घर तक 400 मीटर कांक्रीटीकरण रोड हेतु 10 लाख रुपये, ग्राम पंचायत हसदा बेमेतरा में ग्राम प्रवेश द्वार के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत गाड़ामोर बेरला में शीतला मंदिर से छेदीलाल वर्मा के घर तक 200 मीटर कांक्रीटीकरण रोड हेतु 5 लाख रुपये और कुर्मी भवन ग्राम गाड़ामोर के लिए 5 लाख, बलदाउ के घर से कुशल के घर तक सीसी रोड 3 लाख, ग्राम पंचायत खंगारपाट बेरला सोनु किराना से नाला तक 200 मीटर कांक्रीटीकरण रोड हेतु 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खंगारपाट बेरला में सांस्कृतिक मंच के लिए 5 लाख रुपये शामिल है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031