What's Hot

मध्यप्रदेश – राजधानी इंदौर से लव जिहाद और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर अजय यादव बताकर महिला से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर तीन साल उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के अनुसार 5-6 साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर अजय यादव नाम के युवक से हुई। पीड़िता निजी संस्थान में नौकरी करती है और पति से अलग रह रही है। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसके बच्चों को अपनाएगा और शादी करेगा। आरोपी ने कई बार शारीरिक शोषण किया और आर्थिक लाभ भी लिया।

धोखे का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पीड़िता को हरियाणा के सोनीपत ले गया। वहां आरोपी के भाई के जरिए महिला को पता चला कि जिसे वह अजय समझ रही है, वह सलमान खान है और तीन बच्चों का पिता है। आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब महिला ने बात करना बंद किया तो आरोपी फर्जी आइडी बनाकर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा।

पीड़िता को उसने 1 सितंबर 2025 को एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। टीआइ मनीष लोधा के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930