What's Hot

नई दिल्ली। ट्रंप सरकार के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि वह एक नए अमेरिकी-नियंत्रित फ्रेमवर्क के तहत भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने (Venezuelan Crude Oil) की इजाजत देने के लिए तैयार है। यानी वेनेजुएला का तेल भारत आ सकता है। हालांकि, यह सब अमेरिकी नियंत्रण के तहत होगा। वेनेजुएला सीधा तेल नहीं बेच सकता है। हालांकि, व्हाइट हाउस से मिले संकेतों के बाद अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण जमे हुए व्यापार के आंशिक रूप से फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

लेकिन वेनेजुएला से जो भी तेल निर्यात होकर अलग-अलग देशों में जाएगा उसका फायदा अमेरिका को होगा। क्योंकि वह वेनेजुएला के तेल की बिक्री अपने नियंत्रण में लेकर करेगा। यानी प्रॉफिट में अमेरिका का हिस्सा होगा।

वेनेजुएला का तेल कैसे बेचा जाए, अमेरिका इस पर कर रहा काम

भारत वर्तमान में वेनेजुएला से तेल की खरीदारी नहीं कर रहा है। अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते वेनेजुएला से बहुत कम देश ही तेल आयात करते हैं। हालांकि, अब वेनेजुएला पर अमेरिका अपना नियंत्रण हासिल कर चुका है। वह अपने हिसाब से तेल बेचने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वेनेजुएला को प्रतिबंधों में छूट मिल सकती है।
 
ट्रंप सरकार के अधिकार से जब पूछा गया कि क्या भारत वेनेजुएला से तेल खरीदा सकता है तो अधिकारी ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया, “हां,” साथ ही इस बात पर जोर दिया कि बारीक डिटेल्स पर अभी भी काम किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930