नई दिल्ली. यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म ‘हक’ को दर्शकों और फिल्मी सितारों की खूब सराहना मिल रही है. फिल्म को मिल रही तारीफों का सिलसिला जारी है. करण जौहर और आलिया भट्ट ने हाल ही में यामी की एक्टिंग की जमकर वाहवाही की. अब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी फिल्म और यामी के परफॉर्मेंस को दिल छू लेने वाला बताया.

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि हक की कहानी गहरी, संवेदनशील और बिना किसी पूर्वाग्रह के है, जिसे यामी ने इतनी शानदार तरीके से पर्दे पर निभाया है. सामंथा ने यामी गौतम की एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हुए यामी की परफॉर्मेंस को शब्दों से परे बताया, उन्होंने लिखा, ‘फिल्म देखते ही मुझे तुरंत यह लिखना पड़ा, क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि जो खूबसूरत एहसास मुझे मिला, वह कहीं खो जाए.’

‘मैंने एक साथ सब महसूस किया…’

सामंथा ने लिखा, ‘ऐसी कहानियां बहुत कम मिलती हैं.  इतनी गहरी, इतनी लेयर्ड और पूरी तरह जजमेंट या बायस से मुक्त और यह और भी खास है जब इन्हें इतने शानदार एक्टर ने जीवंत किया हो. यामी गौतम आपकी परफॉर्मेंस ने मुझे इस तरह प्रभावित किया जिसे मैं पूरी तरह से बता नहीं सकती. मैंने एक साथ सब कुछ महसूस किया. प्यार, गुस्सा, ताकत, कमजोरी, उम्मीद.’

सामंथा ने निर्देशक के साथ ही पूरे टीम की सराहना की. उन्होंने लिखा, ‘आपकी लिखाई खास छाप छोड़ने में सफल रही.’ साथ ही उन्होंने निर्देशक को बधाई देते हुए कहा, ‘यह फिल्म सिनेमा की असली ताकत दिखाती है. यह सिनेमा है. यही वजह है कि हम जो करते हैं, करते हैं. यही कारण है कि हम हर उतार-चढ़ाव में यही रास्ता चुनते रहते हैं’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31