धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में पम्पू तालाब से संदिग्ध हालत में एक रेलकर्मी का शव बीते दिनों पुलिस ने बरामद किया था। रेलकर्मी की पहचान बीरबल के रूप में हुई थी। पुलिस ने अब बीरबल हत्याकांड में बड़ा खुलासा कर दिया। मृतक के ही बेटे रोहित कुमार, छोटी बेटी ऋतु कुमारी और ऋतु के प्रेमी फरदीन खान ने ही साजिश रचकर हत्या को अंजाम दिया था। धनबाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भिजवा दिया है।

5 जनवरी को तालाब से मिला था बीरबल का शव

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 जनवरी को पम्पू तालाब से बरामद शव की पहचान हरी मंदिर, हीरापुर निवासी रेलकर्मी बीरबल के रूप में हुई। उनकी बड़ी बेटी आरती कुमारी की शिकायत पर धनबाद थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्य, सीडीआर विश्लेषण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकों के बयानों से साफ हुआ कि बीरबल की मौत गला घोंटने से हुई।

शराब में दवा पिलाकर किया था बीरबल को बेहोश

ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में पता चला कि रेलकर्मी बीरबल शराब का आदी था। शराब के नशे में बीरबल घर में अक्सर विवाद, गाली-गलौज और मारपीट करता था। इसी गुस्से में रोहित, ऋतु और प्रेमी फरदीन ने हत्या की योजना बनाई। 4 जनवरी 2026 की रात रोहित-ऋतु और फरदीन ने बीरबल को शराब में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया।

मफलर से गला घोंटकर की गई हत्या

फिर बीरबल को अपनी बाइक पर आमटाल के सुनसान स्थान ले गए, जहां मफलर से गला दबाकर मार डाला। फिर शव को तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की खाली बोतल, हत्या का मफलर और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। एसपी ने कहा कि यह घरेलू कलह का बेहद दर्दनाक मामला है। आगे की जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930