What's Hot

बलरामपुर– जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्राम पंचायत कर्रा में नवविवाहिता शीला लकड़ा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कुएँ में मिली।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी और संतान न होने को लेकर पारिवारिक तनाव की बात सामने आ रही है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीला लकड़ा अपने पति के साथ एक दिन पहले ही अंबिकापुर से लौटी थी, जहां वे संतान प्राप्ति की प्रार्थना के लिए गए थे। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

पति के अनुसार, नींद से जागने पर पत्नी बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश के दौरान घर का कुत्ता बार-बार कुएँ की ओर जाने लगा। संदेह होने पर जब टॉर्च की रोशनी कुएँ में डाली गई तो शीला का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। शव को कुएँ से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031