मिड रेंज सेगमेंट में Infinix ने अपना नया Infinix Note Edge 5G आज भारत में लॉन्च कर दिया है. Infinix Note Edge कंपनी की नई लाइनअप की शुरुआत है, जो खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिन्हें स्लिम, लाइट वेट और कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन पसंद है, लेकिन वे बैटरी और परफॉर्मेंस में कोई समझौता नहीं करना चाहते. हाल ही में पेश किए गए XOS 16 के बाद यह कंपनी का पहला डिवाइस है, जो Android 16 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च हुआ है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

Infinix Note Edge 5G की कीमत

Infinix Note Edge 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB ऑप्शन शामिल है. बेस वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, मिड वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है.

वहीं, लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी SBI और ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. साथ ही ग्राहकों को छह महीने के अंदर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक साल की एडिशनल वारंटी का फायदा भी मिलेगा.

यह फोन Lunar Titanium, Stellar Blue और Silk Green जैसे तीन कलर्स ऑप्शन में अवेलेबल है. इसकी सेल 25 फरवरी से Flipkart और Infinix के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी.

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

Infinix Note Edge 5G में 6.78 इंच की 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,208 x 2,644 पिक्सल है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी. स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

फोन Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है और कंपनी ने तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जो Mali-G610 GPU के साथ आता है. इसमें 8GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. यह कॉम्बिनेशन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देने का दावा करता है.

कैमरा और कनेक्टिविटी

फोटोग्राफी के लिए, Infinix Note Edge 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है. फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिलता है.

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट, 5G और 5.5G नेटवर्क, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, USB Type-C, OTG और FM रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

बड़ी बैटरी

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930