Apple जल्द ही अपना iPhone 18 Pro सीरीज मार्केट में लॉन्च करने वाला है. इससे पहले अब iPhone 17 Pro की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. दरअसल, इस फोन को कंपनी ने साल 2025 में लॉन्च किया था. इसमें दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा और हाई-एंड डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. कंपनी ने इस फोन को 1,34,900 रुपये की शुरूआती कीमत पर उतारा था. लेकिन अब इस फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट सामने आया है.

पुराना फोन फेंकने की गलती न करें! Google Store पर मिलेगी तगड़ी कीमत

पुराना फोन बेचने या फेंकने से पहले Google Store का ट्रेड-इन ऑफर जरूर देखें. यहां आपके पुराने डिवाइस की अच्छी कीमत मिल सकती है. जानें कैसे उठाएं इसका फायदा.

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन पड़ा है और आपको लगता है कि अब इसकी कोई खास कीमत नहीं बची तो उसे फेंकने या कबाड़ में देने से पहले एक बार जरूर सोच लें. पुराने फोन से छुटकारा पाने के साथ-साथ आप उसकी अच्छी-खासी कीमत भी हासिल कर सकते हैं. Google अपने Google Store पर ट्रेड-इन सुविधा देता है जिसके जरिए पुराने डिवाइस को अच्छी कीमत पर एक्सचेंज किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसका फायदा उठा सकते हैं.

पुराने फोन के बदले मिल सकता है अच्छा ऑफर

दरअसल, Google Store का ट्रेड-इन प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होता है जो नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. इसमें पुराने फोन की कंडिशन, मॉडल और दूसरी डिटेल्स के आधार पर उसकी कीमत तय की जाती है. खास बात ये है कि कुछ पुराने फोन उम्मीद से बेहतर वैल्यू हासिल कर सकते हैं. यानी ऐसा जरूरी नहीं कि कई साल पुराना स्मार्टफोन पूरी तरह बेकार हो चुका हो. अगर डिवाइस अच्छी कंडीशन में है तो उसकी कीमत आपके अनुमान से ज्यादा निकल सकती है.

कैसे काम करता है Google Store Trade-In?

जानकारी के अनुसार, ट्रेड-इन का प्रोसेस नॉर्मली काफी आसान होता है. नया डिवाइस खरीदते समय यूजर को अपने पुराने फोन की जानकारी देनी होती है. इसमें फोन का मॉडल, स्टोरेज और उसकी कंडिशन जैसी जानकारी शामिल है.

इसके बाद पुराने फोन की ट्रेड-इन वैल्यू दिखाई जाती है. अगर यूजर ऑफर एक्सेप्ट करता है तो पुराने डिवाइस को तय प्रोसेस के अनुसार जमा या शिप किया जाता है. फाइनल वैल्यू फोन की असली कंडिशन को चेक करने के बाद ही तय की जाती है.

फोन की कंडिशन से तय होती है कीमत

आपको बता दें कि पुराने फोन की कीमत केवल उसके मॉडल से तय नहीं होती है. उसकी फिजिकल कंडीशन भी बहुत जरूरी होती है. स्क्रीन पर ज्यादा क्रैक, बॉडी पर डैमेज, खराब बटन या चार्जिंग से जुड़ी समस्या होने पर ट्रेड-इन वैल्यू कम हो जाती है. लेकिन अगर फोन साफ-सुथरी कंडिशन में मौजूद है और सही तरीके से काम करने वाला फोन है तो उसकी बेहतर कीमत मिल सकती है. इसलिए ट्रेड-इन से पहले फोन की कंडिशन को अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए.

नया फोन खरीदने पर मिलेगा फायदा

ट्रेड-इन का सबसे बड़ा फायदा ये है कि पुराने फोन की वैल्यू को नए डिवाइस की खरीद के साथ जोड़ा जाता है. इससे नए फोन की कीमत कम हो जाती है. जैसे अगर आपके पुराने फोन की ट्रेड-इन वैल्यू अच्छी निकलती है तो आपको नए स्मार्टफोन के लिए अपनी जेब से कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे. यही वजह है कि पुराना फोन सीधे बेचने या फेंकने से पहले ट्रेड-इन ऑप्शन को चेक करना फायदेमंद रहता है.

फोन देने से पहले ये काम जरूर करें

पुराना फोन ट्रेड-इन करने से पहले उसमें मौजूद पर्सनल जानकारी को सुरक्षित करना बेहद जरूरी होता है. फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट और जरूरी फाइलों का बैकअप लें. इसके बाद अपने Google या दूसरे अकाउंट से साइन आउट करें और फोन को फैक्ट्री रीसेट करें.

साथ ही, ट्रेड-इन की शर्तों और फाइनल वैल्यू को ध्यान से पढ़ें. क्योंकि ऑनलाइन दिखाई गई कीमत और डिवाइस को चेक करने के बाद की कीमत अलग हो सकती है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930